Skip to content

India-Pak War: पंजाब में बॉर्डर से सटे गांव होने लगे खाली, सुरक्षित स्थानों पर जा रहे लोग

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पंजाब। India-Pak War: भारत ( India ) और पाकिस्तान के बीच तनाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। साथ ही दोनों देशों ने एक दूसरे पर कई प्रतिबंध भी लगाए हैं। इसके साथ ही भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) भी शुरू किया है, जिसके तहत भी पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर वहीं सीमावर्ती गांवों में लोग काफी डरे हुए हैं, जिसके कारण लोग अपनी सुरक्षा के लिए घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। बता दें कि तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गिलपान गांव के लोगों ने गांव छोड़ना शुरू कर दिया है।

गाड़ियों में सामान भरकर सुरक्षित जगहों की ओर जा रहे

लोग घरेलू सामान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और गाड़ियों में भरकर अपने पशुओं के साथ सुरक्षित जगहों की ओर जा रहे हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों का कहना है कि 1965-71 के युद्ध और 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान उन्हें अपना गांव खाली करना पड़ा था। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए हवाई हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। जिसके कारण उक्त लोग अपने घरेलू सामान सहित सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।