Skip to content

Indo-Pak War: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जालंधर प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश, 10 दिनों तक लगाई पाबंदी

Indo-Pak War: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जालंधर प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश, 10 दिनों तक लगाई पाबंदी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Indo-Pak War: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण पंजाब ( Punjab ) में इस समय हाई अलर्ट जारी है। इसी बीच जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर खबर है कि जालंधर के मेजिस्ट्रेट डा. हिमांशु ने आदेश जारी किए हैं। जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को स्थगित कर दिया गया है। इसे लेकर जालंधर प्रशासन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

9 मई से अगले 10 दिनों तक प्रतिबंध

इसके साथ ही जालंधर में आम जनता द्वारा पटाखे, आतिशबाजी आदि सहित तेज आवाज वाले आतिशबाजी के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। ये आदेश 9 मई से अगले 10 दिनों तक प्रभावी रहेंगे। लोक अदालत को लेकर जारी किए गए आदेश। वहीं एनआईटी (जालंधर) में स्टूडेंट्स को 16 मई तक छुट्टियां कर दी गई है। वहीं सेमेस्टर एग्जाम भी स्थगित कर दिए गए हैं। इसे लेकर एनआईटी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। 16 मई के बाद स्थिति को देखते हुए अगले आदेश जारी किए जाएंगे।