डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News:
जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (Improvement Trust) की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा एक्शन में है। उन्होंने बीबी भानी कॉम्प्लेक्स में फ्लैटों का औचक निरीक्षण किया। इसमें आवंटियों द्वारा जमा की गई बिक्री राशि को माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार ट्रस्ट द्वारा वापस कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
जिसके बाद ट्रस्ट ने उन फ्लैटों पर कब्जा नहीं लिया। जबकि इन फ्लैटों का स्वामित्व ट्रस्ट का हो गया था। इस संबंध में चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा ने सख्त कार्रवाई करते हुए ट्रस्ट के इंजीनियर को तत्काल कब्जा लेने के लिखित आदेश जारी किए गए थे।
[caption id="attachment_29078" align="aligncenter" width="800"]
Jalandhar Improvement Trust Chairperson[/caption]
फ्लैटों का किया निरीक्षण
जालंधर
(Jalandhar)
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा द्वारा बीबी भानी कॉम्प्लेक्स योजना का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मौके पर तकनीकी एवं कानूनी स्टाफ मौजूद रहा तथा योजना के फ्लैटों का निरीक्षण किया गया। मौके पर इनमें से लगभग 50 फ्लैटों पर अवैध कब्जा किया गया है।
48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
चेयरपर्सन ने उन्हें फ्लैट खाली करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इसके अलावा, तकनीकी शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शेष बचे उन फ्लैटों का भी कब्जा लें, जिनका दूसरे चरण में ट्रस्ट द्वारा आवंटन नहीं किया गया है।
[caption id="attachment_6463" align="aligncenter" width="800"]
jalandhar-improvement-trust[/caption]
इस अवसर पर अध्यक्ष ने योजना में साफ-सफाई एवं रखरखाव का कार्य शीघ्र शुरू करने को कहा तथा योजना के अनावंटित फ्लैटों की ई-नीलामी भी शीघ्र की जाएगी। इस अवसर पर काकू आहलूवालिया और हरचरण सिंह संधू मौजूद थे।