Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में चूड़ा पहनकर आई महिला को लोगों ने दबोचा, कर रही थी ये गंदा काम

Jalandhar News: जालंधर में चूड़ा पहनकर आई महिला को लोगों ने दबोचा, कर रही थी ये गंदा काम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर ( Jalandhar ) में एक चूड़े वाली महिला की शर्मनाक हरकत सामने आई है जिसने सबको हैरान करके रख दिया है। लोगों ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के गढ़ा एरिया में लोगों ने एक महिला को पकड़ा है। लोगों ने दावा किया है कि वह नशा लेने आई थी। वह हाथों में चूड़ा पहने हुई थी। मोहल्ला वासियों ने आरोप लगाया है कि महिला यहां रहने वाले एक व्यक्ति से नशा लेने आई थी।

कई दिनों से लोग ट्रैप लगाकर बैठे थे

पुलिस ने देर रात उक्त महिला और व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। काफी दिनों से मोहल्ला वासी उक्त युवकी और व्यक्ति के खिलाफ ट्रैप लगाकर बैठे हुए थे। कल यानी सोमवार को रात युवती और उक्त व्यक्ति को मोहल्ला वासियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पार्क के पास महिला ने किया गलत काम

वहीं इससे पहले रविवार रात मोहल्ले की पार्क के पास ही युवती को गलत काम करते हुए भी देखा गया था। इसके साथ ही युवती ने माना कि वह मोहल्ले में ही रहने वाले हैप्पी नामक व्यक्ति से नशा लेने के लिए आई थी लेकिन हैप्पी अभी फरार बताया जा रहा है।