Skip to content

Loot In Punjab: पंजाब में दिनदहाड़े दुकान से 12 लाख की लूट, दुकानदार की मौत, बेटे की हालत गंभीर

Loot In Punjab: पंजाब में दिनदहाड़े दुकान से 12 लाख की लूट, दुकानदार की मौत, बेटे की हालत गंभीर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमृतसर। Loot In Punjab: पंजाब ( Punjab ) में लूट और चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है। ऐसे ही एक मामला सामने आ रहा है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) के हाल बाजार स्थित त्रिमूर्ति कांप्लेक्स में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। दो लुटेरों ने फटे-पुराने नोट बदलने के बहाने दुकान में घुसकर पिता-पुत्र पर दातर से हमला कर दिया।

हमलावर दुकान से 12 लाख रुपए लूटकर फरार

वहीं हमले में पिता कुलदीप कुमार की मौत हो गई, जबकि पुत्र दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर दुकान से 12 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पिता-पुत्र सालों से यहां पर फटे पुराने नोट बदलने का काम करते हैं।

अचानक दातर से किया हमला

आरोपियों ने आज सुबह फोन करके 10-12 लाख रुपए के नए नोट मांगे थे। आरोपी जब दुकान पहुंचे तो पीड़ितों ने उन्हें अंदर बुलाया। नोट गिनने के बहाने बैठे आरोपियों ने अचानक दातर से हमला कर दिया। कुलदीप कुमार के गले पर वार किया और पैसे लेकर फरार हो गए।