Skip to content

Punjab News: डॉ. तेजपाल सिंह गिल ने पनग्रेन के चेयरमैन का संभाला पदभार

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: डॉ. तेजपाल सिंह गिल ने आज चंडीगढ़ ( Chandigarh ) के अनाज भवन, सेक्टर 39 सी में पंजाब राज्य अनाज खरीद निगम लिमिटेड (पनग्रेन) के चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सांसद श्री मीत हेयर और कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर इस मौके पर डॉ. तेजपाल सिंह गिल ने उन पर भरोसा जताने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि पनग्रेन अनाज की खरीद और भंडारण से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए वह किसानों सहित सभी हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। [caption id="attachment_72483" align="aligncenter" width="800"] Dr. Tejpal Singh Gill takes over as Chairman of Pungrain Dr. Tejpal Singh Gill takes over as Chairman of Pungrain[/caption]

ये रहे शामिल

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा विधायक लाभ सिंह उगाेके, विधायक जीवन सिंह संगोवाल, विधायक हाकम सिंह ठेकेदार, मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचरण सिंह बरसट, मार्कफेड के चेयरमैन श्री अमन मोही, योजना बोर्ड के चेयरमैन शरणपाल सिंह मक्खड़, खाद्य एवं आपूर्ति निदेशक वरिंदर कुमार शर्मा, चेयरमैन अनिल ठाकुर। चेयरमैन इंद्रजीत सिंह मान, एडवोकेट जनरल कुलविंदर ढींडसा, डिप्टी एडवोकेट जनरल धर्मिंदर सिंह लांबा, वाइस चेयरमैन इंद्रजीत सिंह, जिला अध्यक्ष मोहाली प्रभजोत कौर, वाइस चेयरमैन हरजीत सिंह मांगट, जिला अध्यक्ष ग्रामीण हरभिंदर सिंह धरौर, उपाध्यक्ष बिनीत वर्मा, प्रवक्ता एडवोकेट जसमन सिंह गिल और अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।