Skip to content

Punjab News: पंजाब में AAP नेता को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली, मचा हड़कंप

Punjab News: पंजाब में AAP नेता को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली, मचा हड़कंप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मोगा। Punjab News: Firing in Moga Punjab - पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। AAP नेता की हत्या के इरादे में कई राउंड फायरिंग की, जिससे AAP नेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जानकारी के अनुसार पंजाब (Punjab) के मोगा (Moga) ज़िले के ऐतिहासिक गांव बिलासपुर में दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दो व्यक्तियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोलाबारी में आसपास हड़कंप मच गया। [caption id="attachment_4039" align="aligncenter" width="800"] Firing Firing[/caption]

ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी की ओर से सरपंची का चुनाव लड़ चुके स्पोट्र्स क्लब प्रधान गुरमीत सिंह उर्फ गीता और उसका साथी अमनदीप सिंह अमना गांव बिलासपुर के बस स्टैंड पर खड़े थे, तभी दो हथियारबंद मोटरसाइकिल सवार आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फायरिंग में घायल गुरमीत सिंह गीता को मोगा के मैडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अमनदीप सिंह अमना को हालत गंभीर होने के चलते डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

दो गुटों के बीच पहले से ही तनातनी चल रही

घटना की सूचना मिलते ही मोगा ज़िले के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पंचायती चुनावों को लेकर बिलासपुर गांव में दो गुटों के बीच पहले से ही तनातनी चल रही थी और दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट की जा रही थीं।