Skip to content

Punjab News: पंजाब में नशा तस्कर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, इस इलाके पर चला बुलडोजर

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, सुल्तानपुर लोधी। Punjab News: पंजाब ( Punjab ) में सरकार इस एक्शन मोड़ में नजर आ रही है। आए दिन गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों सीएम मान (Bhagwant Mann) द्वारा नशा तस्करों को वार्निंग भी दी गई थी। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर इसी को लेकर अब खबर सामने आ रही है। खबर है कि कपूरथला (Kapurthala) में तस्करों के घर पर कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कपूरथला जिला प्रशासन द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए बड़े अभियान के दौरान आज सुबह सुल्तानपुर लोधी थाने के गांव तोती में नशा तस्कर सुरजीत सिंह उर्फ तोता द्वारा पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाए गए अवैध निर्माण को गिरा दिया गया।

पंचायती जमीन पर NDPS के 18 मामले दर्ज

सिविल और पुलिस प्रशासन ने आज गांव तोती में सुरजीत सिंह उर्फ तोता द्वारा 10 मरला पंचायती जमीन पर किए गए कब्जे पर जेसीबी मशीन चलाई। सुरजीत सिंह उर्फ तोता व उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ एनडीपीएस के 18 अलग-अलग मामले दर्ज हैं, जिनमें वह जेल में बंद है। करनैल सिंह के बेटे सुरजीत सिंह उर्फ तोता पर 2013 से अब तक विभिन्न थानों में एनडीपीएस के 7 मामले दर्ज हैं, जबकि उसकी पत्नी कुलवंत कौर उर्फ बिल्लो पर भी नशा तस्करी से संबंधित 4 मामले दर्ज हैं। वहीं दम्पति के बेटे राहुल पर भी एनडीपीएस के 7 मामले दर्ज हैं और वह फरार है।