Skip to content

Punjab News: पंजाब में BSF ने मार गिराया पाकिस्तानी घुसपैठिया, अंधेरे में कर रहा था बॉर्डर पार

Punjab News: पंजाब में BSF ने मार गिराया पाकिस्तानी घुसपैठिया, अंधेरे में कर रहा था बॉर्डर पार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News : भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के तनाव के बीच इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बीएसएफ ( BSF ) ने फिरोजपुर में भारत-पाक सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक यह पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहा था। फिरोजपुर के ममदोट ब्लॉक स्थित बीएसएफ पोस्ट “लक्खा सिंह वाला” के पास गेट नंबर 207/1 के पास एक व्यक्ति पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था।

सीमा पर पूरी तरह से चौकसी

वहां मौजूद बीएसएफ जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा। इसके बाद सैनिकों ने गोली मारकर उसको मार गिराया। इसके बाद बीएसएफ ने सीमा पर पूरी तरह से चौकसी बढ़ा दी है। पहलगाम आतंकवादी हमले और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब हाई अलर्ट पर है।