Skip to content

Punjab News: पंजाब के व्यक्ति की कोरोना से माैत के बाद विभाग अलर्ट, अस्पतालों में वार्ड तैयार

Punjab News: पंजाब के व्यक्ति की कोरोना से माैत के बाद विभाग अलर्ट, अस्पतालों में वार्ड तैयार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: देश में कोरोना (Coronavirus) के केस लगातार बढ़ते जा रहे है जिसके कारण लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही है। बीते दिनों पंजाब के व्यक्ति की कोरोना के कारण चंडीगढ़ में मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर पंजाब ( Punjab ) में जनवरी अब तक कोरोना के सात केस आए हैं, जिसमें से पांच रिकवर हो गए हैं। इसी तरह दो केस हरियाणा से भी संबंधित थे। स्वास्थ्य सचिव कुमार राहुल ने बताया कि एक मरीज का मोहाली में इलाज चल रहा है, जिसकी हालत भी बेहतर है।

सरकार की पूरी तैयारियां

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में भर्ती मरीज को हेपेटाइटिस बी के साथ-साथ लिवर की बीमारी थी। डॉक्टरों के अनुसार अन्य बीमारियों से पीड़ित होने के चलते उसकी मौत हुई है। घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार की तैयारियां पूरी हैं। देश के बाद राज्य में सामने आ रहे कोरोना मरीजों के बाद प्रशासन ने सरकारी अस्पतालों को पूरे प्रबंध करने के आदेश जारी कर दिए है। जिसके तहत अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल और सिविल अस्पताल में कोरोना वार्ड तैयार की जा रहे है।