Skip to content

Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, SSP को किया सस्पैंड, जाने वजह

Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, SSP को किया सस्पैंड, जाने वजह
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़/फाजिल्का। Punjab News: Fazilka SSP Corruption Charges Suspend Order - करप्शन के खिलाफ पंजाब की भगवंत मान सरकार बड़ा प्रहार कर रही है। इसी क्रम में सरकार ने एक पुलिस अधिकारी को सस्पैंड कर दिया। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जानकारी के मुताबिक फाजिल्का (Fazilka) के एसएसपी (SSP) वरिंदर सिंह बराड़ को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार 4 पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की। [caption id="attachment_72626" align="aligncenter" width="800"] Fazilka SSP Corruption Charges Suspend Order Fazilka SSP Corruption Charges Suspend Order[/caption]

SHO समेत चार अफसर गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का साइबर सेल के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। यह लोग फाजिल्का में नाबालिग पर साइबर केस दर्ज करने की धमकी दे रहे थे। साथ ही परिवार पर लाखों रुपए की रिश्वत देने का दबाव भी डाला जा रहा था। विजिलेंस ब्यूरो ने ट्रैप लगाकर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इन आरोपियों में एसएचओ मनजीत सिंह, वरिष्ठ कॉन्स्टेबल राजपाल, वरिष्ठ कॉन्स्टेबल शिंदरपाल सिंह और वरिष्ठ कॉन्स्टेबल सुमित कुमार शामिल हैं।