Skip to content

Punjab News: पंजाब में हिमाचल की बस पर हमला, युवकों ने वृंदावन जा रही बस पर किया पथराव

Punjab News: पंजाब में हिमाचल की बस पर हमला, युवकों ने वृंदावन जा रही बस पर किया पथराव
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब ( Punjab ) में हिमाचल की बस पर एक बार फिर हमला होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में हिमाचल की बस पर पथराव किया गया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में तीन युवकों ने कांगड़ा के चामुंडा देवी से वृंदावन जा रही बस पर पथराव किया और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह हमला उस समय हुआ जब बस नांगल के भानुपुली पहुंची थी।

हमले में ड्राइवर घायल

इस दौरान तीन युवकों ने बस पर पथराव किया और मौके से फरार हो गए। इस हमले में ड्राइवर भी घायल हो गया। इसके साथ ही बस का अगला शीशा भी टूट गया। इसके बाद बस को आधे घंटे तक घटना स्थल पर ही खड़ा रखा गया, जिसके बाद बस को वृंदावन के लिए रवाना किया।