driving license[/caption]
Punjab News: बनवाने जा रहे है ड्राइविंग लाइसेंस तो पहले पढ़ ले ये खबर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जगराओं।
Punjab News: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए नई मुसीबत खड़ी गयी है। दरअसल, जगराओं ड्राइविंग लाइसैंस टैस्ट ट्रैक लंबे समय से बंद होने के कारण आमजन को ड्राइविंग लाइसैंस बनवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब में बड़े पैमाने पर हुए ड्राइविंग लाइसैंस घोटाले के बाद ट्रैक कर्मचारी कई महीनों से अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित हैं। जिसमें कई आकस्मिक और कई स्थायी कर्मचारी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
यह ट्रैक शुरू से ही विवादों में रहा है, क्योंकि इस ट्रैक के कर्मचारियों द्वारा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा था और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वालों के लाइसैंस बिना टैस्ट लिए ही पास किए जा रहे थे, इसलिए ट्रैक के कर्मचारियों और एजेंटों के बीच बहुत बड़ी सांठगांठ थी। लेकिन अब पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला सामने आने के बाद इन कर्मचारियों पर भी गाज गिर रही है, जिसके चलते वे अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित हैं।
[caption id="attachment_7645" align="aligncenter" width="414"]
driving license[/caption]
driving license[/caption]