Skip to content

Punjab News: पंजाब में फिर लिखे गए खालिस्तानी नारे, आंतकी पन्नू ने ली जिम्मेदारी

Punjab News: पंजाब में फिर लिखे गए खालिस्तानी नारे, आंतकी पन्नू ने ली जिम्मेदारी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, राजपुरा। Punjab News: पंजाब ( Punjab ) में अकसर खालिस्तानी नारे लिखने की घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में फिर देश विरोधी नारे लिखे गए हैं। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक राजपुरा में रेलवे स्टेशन के पास खालिस्तानी और देश विरोधी नारे लिखे गए हैं। सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

पुलिस ने नारों को मिटाया

पुलिस को जानकारी मिलते ही उन्होंने इन नारों को मिटा दिया है। वहीं इस लेकर आंतकी पन्नू ने वीडियो जारी है जिसमें उसने कहा है कि युवाओं ने आज खन्ना इकलोहा शिव मंदिर और राजपुरा रेलवे स्टेशन के पास "खालिस्तान जिंदाबाद" के नारे लिखे हैं। [caption id="attachment_8429" align="alignnone" width="800"] Gurpatwant Singh Pannu Gurpatwant Singh Pannu[/caption] वहीं, उसका आरोप है कि जून 1984 के पीछे संविधान है। उसने शहीद भिंडरावाले की शहादत की याद में 6 जून को मंदिरों की लाइट रात सात बजे से दस बजे तक बंद रखने की अपील की है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।