Skip to content

Punjab News: पंजाब में सवारियों से भरी बस और ट्राले की टक्कर, मची चीख पुकार

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, खन्ना। Punjab News: पंजाब ( Punjab ) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में सवारियों से भरी रोडवेज की वोल्वो बस की ट्राले के साथ टक्कर हो गई है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना के खन्ना में नेशनल हाईवे पर दिल्ली से जालंधर जा रही पंजाब रोडवेज की वोल्वो बस की लोहे के सरियों से लदे ट्राला से टक्कर हो गई। खन्ना बस स्टैंड के पास हुई इस घटना में बस में सवार 35 यात्री सुरक्षित रहे।

ट्राला का आधा हिस्सा पुल से नीचे लटका

टक्कर के बाद ट्राला का आधा हिस्सा पुल से नीचे लटक गया। यात्रियों ने बस की खिड़कियों और दरवाजों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। यात्री के अनुसार, बस ने ट्राले को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन जगह कम होने के कारण टक्कर हो गई।