Skip to content

Punjab News: पंजाब पुलिस की इंस्टाक्वीन फिर अरेस्ट, अब इस मामले में हुई गिरफ्तारी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब पुलिस की इंस्टाक्वीन अमनदीप कौर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ( Punjab Vigilance ) ने अमनदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि विजिलेंस ने ये गिरफ्तारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की है। पूछताछ के बाद विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

हेरोइन के साथ किया था गिरफ्तार

विजिलेंस ने दावा किया है कि जांच में अमनदीप कौर की आमदनी 1.08 करोड़ निकली जबकि उसका खर्च 1.39 करोड़ आंका गया है। बता दे कि इससे पहले अमनदीप कौर को बठिंडा के लाडली धी चौक में पुलिस ने 17 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। amandeep kaur bathinda News इसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया था। अभी ड्रग्स मामले में अमनदीप कौर को जमानत मिली हुई थी। बता दे कि सोशल मीडिया और मीडिया में वह लगातार अपनी लग्जरी जीवनशैली, Rolex घड़ी, Thar SUV और महंगे मकान को लेकर सुर्खियों में बनी रही।