Mohinder Bhagat[/caption]
Punjab News: पंजाब के बहादुर सैनिकों ने राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम किया रोशन
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के चार बहादुर सैनिकों - कर्नल मनप्रीत सिंह, सिपाही प्रदीप सिंह, मेजर तृप्तप्रीत सिंह और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन सिंह हंस - को हाल ही में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा 22 मई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान प्रतिष्ठित वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार जम्मू और कश्मीर में विद्रोह और आतंकवाद विरोधी कारवाइयों के दौरान इन सैनिकों द्वारा दिखाई गई अद्वितीय बहादुरी और बलिदान के सम्मान में प्रदान किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
रक्षा सेवा कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत (
Mohinder Bhagat
) ने देश सेवा में महान बलिदान देने वाले पंजाब के इन बहादुर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन बहादुर सैनिकों की असाधारण हिम्मत और बहादुरी को मान्यता देने के लिए भारत की माननीय राष्ट्रपति का हृदय से धन्यवाद भी किया।
[caption id="attachment_21224" align="aligncenter" width="800"]
Mohinder Bhagat[/caption]
Mohinder Bhagat[/caption]