डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़/अमृतसर।
Punjab Pakistan Border War LIVE : पंजाब सरकार (Punjab Government) पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। अंधेरा होते ही पंजाब (Punjab) के 6 बॉर्डर जिलों, अमृतसर (Amritsar), गुरदासपुर (Gurdaspur), पठानकोट (Pathankot), फिरोजपुर (Ferozepur), फाजिल्का (Fazilka) और तरनतारन (Tarn Taran) में हाई अलर्ट किया गया है। यहां पाकिस्तान की तरफ से फिर ड्रोन अटैक को लेकर निगरानी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इससे पहले कल भी भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) एयर स्ट्राइक (Air Strike) के बाद पाकिस्तान (Pakistan) ने पंजाब (Punjab) में तीसरी बार हमला किया था। शुक्रवार सुबह 5 बजे भी पाकिस्तान की तरफ से अमृतसर में ड्रोन से अटैक किया गया। हालांकि भारतीय सेना (Indian Army) के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने खासा इलाके में 2 ड्रोन नष्ट कर डाले।
[caption id="attachment_70873" align="aligncenter" width="800"]
Punjab Pakistan Border War LIVE Photos Update[/caption]
बठिंडा आर्मी कैंट को निशाना बनाकर हमला
इस बारे में विदेश मंत्रालय की कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि 8 से 9 मई की रात को पाकिस्तान ने बठिंडा आर्मी कैंट को निशाना बनाकर हमला किया, हालांकि आर्मी ने उनके ड्रोन को पहले ही गिरा दिया।
बठिंडा कैंट एशिया की सबसे बड़ी सैनिक छावनी मानी जाती है। उधर चंडीगढ़ में सुबह हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई थी, जिसके बाद 7 बजे के बाद ही शहर के सभी बाजारों को बंद करा दिया गया है।
[caption id="attachment_70871" align="aligncenter" width="800"]
Punjab Pakistan Border War LIVE Photos Update[/caption]
पंजाब पर हमले से जुड़े अपडेट्स
पठानकोट में देर रात हमले के बाद एयरबेस के पास पुलिस ने शुक्रवार सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान नदी के किनारे बम मिला। जिसके बाद सेना ने इलाका खाली करा दिया। पठानकोट के गांव करोली के पास ड्रोन मिला। सेना ने इसे कब्जे में ले लिया है। यहां सुबह साढ़े 4 बजे भी 3-4 धमाकों की आवाज सुनाई दी थी।
गुरुवार रात हुए हमले के बाद बठिंडा में बीड़ तलाब और नथाना ब्लॉक के गांव तुंगवाली में खेतों में पाकिस्तानी रॉकेट के टुकड़े गिरे मिले। यहां रात को धमाके हुए थे। होशियारपुर के कमाही देवी में भी रॉकेट गिरा मिला है। उच्ची बस्सी में रात सवा 8 बजे धमाके सुने गए थे। यहां आर्मी का कैंप है।
[caption id="attachment_70872" align="aligncenter" width="800"]
Punjab Pakistan Border War LIVE Photos Update[/caption]
फरीदकोट में 13 घंटे इंटरनेट बंद
फरीदकोट में करीब 13 घंटे इंटरनेट बंद रहा। अफवाहें फैलने से रोकने को लेकर रात 12 बजे से यह आदेश लागू किया गया था। आज दोपहर 12:45 बजे इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया है कि प्रदेश में बॉर्डर से लगते इलाकों में 9 एंटी ड्रोन सिस्टम लगाए जाएंगे।
पंजाब में हालात देख सरकार ने सभी IAS अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। उनके हेडक्वार्टर छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। पाकिस्तान के ड्रोन हमलों के बाद हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HRTC) ने पठानकोट, अमृतसर, जालंधर और जम्मू के लिए बस सेवाएं रोक दी हैं। कटरा जाने वाली बसें भी बीच में ही रोक दी गई हैं।