Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब के इन जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार कल शाम प्रदेश के 9 जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर हालांकि पिछले 24 घंटों में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आज से राज्य में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

बारिश की चेतावनी

आज पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर और पटियाला में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज़ हवाएं चल सकती हैं। बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। पंजाब में आज से 24 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज के अलावा 24 मई तक विभिन्न जिलों में धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।