Skip to content

Sidhu Moosewala Death Anniversary: सिद्धू मूसेवाला की तीसरी पुण्यतिथि आज, मां ने भावुक पोस्ट के साथ बेटे को किया याद

Sidhu Moosewala Death Anniversary: सिद्धू मूसेवाला की तीसरी पुण्यतिथि आज, मां ने भावुक पोस्ट के साथ बेटे को किया याद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मानसा। Sidhu Moosewala Death Anniversary: आज (29 मई) दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला ( Sidhu Moosewala ) की तीसरी पुण्यतिथि है। सिद्धू मूसेवाला की तीसरी पुण्यतिथि पर मां चरण कौर ने एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने बेटे को याद किया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर इस पोस्ट पर फैन्स कमेंट कर सिद्धू को याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि के फूल अर्पित कर रहे हैं। बेशक सिद्धू मूसेवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपनी लेखनी और गीतों के जरिए वह आज भी अपने प्रशंसकों के बीच जिंदा हैं।

पिता ने राजनीति में आने का किया ऐलान

सिद्धू मूसेवाला को गुजरे तीन साल हो गए हैं, लेकिन समाज को प्रतिबिंबित करने वाले अपने गीतों के माध्यम से वह आज भी अपने प्रशंसकों के दिलों में जीवित हैं। बरसी से पहले सिद्धू मूसेवाला के पिता ने राजनीति में आने और चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि वह अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए यह चुनाव लड़ेंगे।