Skip to content

War Against Drugs: 15.9 किलोग्राम हेरोइन, 25.52 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 101 नशा तस्कर गिरफ्तार

War Against Drugs: 15.9 किलोग्राम हेरोइन, 25.52 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 101 नशा तस्कर गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए चलाई जा रही ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ मुहिम को 82वें दिन भी जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ( Punjab Police ) ने आज 101 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15.9 किलो हेरोइन, 102 किलो भुक्की और 25.52 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर इसके साथ ही 82 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 12,650 हो गई है। यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। [caption id="attachment_8681" align="aligncenter" width="800"] DGP Gaurav Yadav DGP Gaurav Yadav[/caption]

निर्देश ये दिए

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिशनरों, डिप्टी कमिशनरों और सीनियर सुपरिंटेंडेंट्स ऑफ पुलिस को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार की ओर से नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई गई है। स्पेशल डीजीपी कानून-व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 87 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 460 स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान राज्य भर में 79 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 497 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की है।

497 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - एनफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) - लागू की गई है और पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के तहत 109 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास इलाज के लिए प्रेरित किया गया है।