Skip to content

Visa Fraud: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, 5.52 लाख ठगे, वीजा नहीं लगा तो खुला मामला; केस दर्ज

जगराओं में स्पेन का वीजा लगवाने और युवक को विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख 52 हजार 500 रुपए की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मनिंदर सिंह उर्फ जज के खिलाफ BNS की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किया है।

Visa Fraud: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, 5.52 लाख ठगे, वीजा नहीं लगा तो खुला मामला; केस दर्ज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जगराओं/लुधियाना। Visa Fraud: पंजाब के जगराओं में विदेश भेजने और स्पेन का वीजा लगवाने के नाम पर 5 लाख 52 हजार 500 रुपए की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना सिटी जगराओं पुलिस ने मोहल्ला प्रताप नगर निवासी मनिंदर सिंह उर्फ जज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई कच्चा किला निवासी सुखदेव सिंह की शिकायत और जांच के बाद की है। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किया गया है।

बेटे को स्पेन भेजने के लिए किया था संपर्क

थाना सिटी जगराओं के ASI नरिंदर शर्मा के मुताबिक, शिकायतकर्ता सुखदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा बेटा सुखचैन सिंह विदेश जाना चाहता था। इसी सिलसिले में परिवार ने मनिंदर सिंह से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

शिकायत के अनुसार, मनिंदर सिंह ने सुखचैन को स्पेन भेजने और वीजा लगवाने का भरोसा दिया। इसके लिए करीब 5,52,500 रुपए खर्च बताए गए, जो शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी को दे दिए गए।

समय बीतने के बाद भी नहीं लगा वीजा

शिकायतकर्ता के मुताबिक, काफी समय बीत जाने के बावजूद सुखचैन सिंह का वीजा नहीं लगा। परिवार ने जब आरोपी से संपर्क किया तो कथित तौर पर वह WhatsApp के जरिए जल्द वीजा लगने और काम की प्रोग्रेस को लेकर भरोसा दिलाता रहा।

परिवार का आरोप है कि आरोपी की ओर से लगातार प्रक्रिया आगे बढ़ने की बात कही जाती रही।

WhatsApp पर भेजे दस्तावेजों के स्क्रीनशॉट

पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि सुखचैन सिंह ने WhatsApp के जरिए आरोपी को अपने जरूरी दस्तावेज भेजे थे। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर इन्हें ‘अनवर फाइल स्पेन’ नाम से आगे भेजने की बात कही।

आरोपी की ओर से दस्तावेज आगे भेजे जाने के कुछ स्क्रीनशॉट भी सुखचैन सिंह को भेजे गए थे। शिकायतकर्ता ने WhatsApp चैट और संबंधित दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं।

DSP स्तर की जांच के बाद दर्ज हुआ केस

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की। मामले की DSP स्तर पर जांच की गई। इसके बाद DA Legal की राय भी ली गई। जांच और कानूनी राय के आधार पर पुलिस ने मनिंदर सिंह उर्फ जज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों से संबंधित दस्तावेजों व अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।