Skip to content

Accident News: बस-ट्रक हादसे में कंडक्टर की गई जान, 3 यात्री घायल; हाईवे पर लोगों का प्रदर्शन

लुधियाना-दोराहा नेशनल हाईवे पर PRTC बस और ट्रक की टक्कर में बस कंडक्टर सुखपाल सिंह की मौत हो गई। हादसे में 3 यात्री घायल हुए हैं। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है और पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।

Accident News: बस-ट्रक हादसे में कंडक्टर की गई जान, 3 यात्री घायल; हाईवे पर लोगों का प्रदर्शन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, खन्ना/लुधियाना। Accident News: लुधियाना-दोराहा नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां PRTC बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में बस कंडक्टर सुखपाल सिंह (35) की मौत हो गई, जबकि बस में सवार तीन यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मृतक कंडक्टर सुखपाल सिंह फिरोजपुर के मक्खू के रहने वाले थे। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

PRTC बस और ट्रक में हुई टक्कर

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह लुधियाना-दोराहा नेशनल हाईवे पर PRTC बस और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और PRTC कर्मचारियों ने घायलों को संभाला। एक PRTC कर्मचारी के मुताबिक, उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायल कंडक्टर को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के शव को पायल सिविल अस्पताल ले जाया गया।

3 यात्री भी घायल

हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायलों की स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स, एंबुलेंस और पुलिस के पहुंचने में देरी को लेकर PRTC कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई।

नाराज लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया, जिसके कारण लुधियाना-दोराहा नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ।

ट्रक ड्राइवर मौके से फरार

हादसे की सूचना मिलने के बाद दोराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी SHO चरणजीत सिंह के अनुसार, पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।