Skip to content

Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में अलर्ट जारी, जाने वजह

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमृतसर। Weather Update: पंजाब में नौतपा कल यानी 25 मई 2025 से शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक रहेगा। लेकिन इसका असर आज से ही देखने को मिलेगा। आज पंजाब के 12 जिलों में बारिश और 4 जिलों में लू का असर देखने को मिलेगा। नौतपा के दौरान पंजाब (Punjab) में तापमान में तेज बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर दरअसल, नौतपा के दौरान सूरज की तीव्रता बढ़ जाती है, जिसके कारण यह समय भीषण गर्मी का होता है। माना जाता है कि अगर नौतपा के दिनों में ज्यादा गर्मी पड़ती है तो मानसून अच्छा होता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। इसके बावजूद बठिंडा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो राज्य में सबसे ज्यादा है।

आगामी मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, पंजाब के कई जिलों में गर्जना के साथ बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और तेज़ धूप के साथ गर्म रातें रहने की आशंका है। 24 मई: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, नवांशहर और रोपड़ में बारिश व तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में दिन व रात दोनों समय हीट-वेव का अलर्ट जारी किया गया है। 25 मई: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं। जबकि अन्य पूरे जिलों में दिन व रात के समय हीट-वेव का असर देखने को मिलेगा। 26 मई: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में बारिश व तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। अन्य सारे राज्य में मौसम सामान्य रहेगा। 27 मई: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, मोगा, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और रूपनगर में बारिश व तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब के शहरों में आज मौसम

अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान में बढ़ौतरी होगी। तापमान 27 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान में बढ़ौतरी होगी। तापमान 28 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे। तापमान में बढ़ौतरी होगी। तापमान 27 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे। तापमान में बढ़ौतरी होगी। तापमान 27 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे। तापमान में बढ़ौतरी होगी। तापमान 28 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है।