Skip to content

Weather Update: पंजाब के इन जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के आसार, पढ़ें मौसम का हाल

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Weather Update: भारत के कई राज्यों में मौसम बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने आज भी पंजाब में मौसम को लेकर यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के साथ लगते 7 जिलों में आज बारिश व तेज हवाएं चलने का अनुमान है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर राज्य में बीते दिन हुई बारिश व तेज हवाओं के बाद अधिकतम तापमान में औसतन 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से कम है। राज्य के अधिकतर शहरों का तापमान जहां 40 पार हो गया था, अब एक बार फिर तापमान 40 डिग्री से कम हो गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 40.4°C दर्ज किया गया, जो कि समराला में रिकॉर्ड किया गया। [caption id="attachment_30383" align="alignnone" width="800"] weather update[/caption]

शहरों का अधिकतम तापमान

लुधियाना: 37.7°C (3.7°C की गिरावट) अमृतसर: 37.2°C (4.2°C की गिरावट) बठिंडा: 39.6°C (2.9°C की गिरावट) होशियारपुर: 37.1°C (2.1°C की गिरावट) संगरूर: 35.9°C (6.5°C की गिरावट) जालंधर: 37.1°C (1.8°C की गिरावट)

31 मई से 3 जून तक अधिक बदलाव नहीं होगा

31 मई को चेतावनी में कुछ राहत दिख रही है। हिमाचल के आसपास के जिलों गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, पठानकोट, अमृतसर, रूपनगर व मोहाली जैसे क्षेत्रों में हल्की गतिविधियों की आशंका बनी हुई है। जिसका असर 3 जून तक प्रदेश के कुछ जिलों में देखने को मिलेगा। [caption id="attachment_65125" align="alignnone" width="800"] Weather Update Weather Update[/caption]

पंजाब के शहरों का आज का मौसम

अमृतसर-  हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 28 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 28 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 28 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 27 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है।