Skip to content

Arvind Kejriwal: राज्यसभा में जाने को लेकर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल का आ गया ताजा बयान

Arvind Kejriwal: राज्यसभा में जाने को लेकर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल का आ गया ताजा बयान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Arvind Kejriwal: Ludhiana By Election Result News- पंजाब के लुधियाना वेस्ट (Ludhiana West) विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) की जीत के बाद AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का बड़ा बयान सामने आया है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से पूछा गया कि क्या आप अब राज्यसभा जाएंगे तो उन्होंने स्पष्ट किया, 'मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी कि कौन राज्यसभा जाएगा।' [caption id="attachment_75736" align="aligncenter" width="1200"] AAP Sanjeev Arora AAP Sanjeev Arora[/caption]

सीएम भगवंत मान ने सभी को बधाई दी

विधानसभा हलका लुधियाना (Ludhiana) पश्चिमी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने सभी को बधाई दी। मान ने एक्स पर लिखा, 'बड़ी लीड से मिली यह जीत इस बात का साफ संकेत है कि राज्य के लोग हमारी सरकार के कामों से बेहद खुश हैं। हम पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए दिन-रात बिना किसी भेदभाव और पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं।' यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम उन्होंने आगे लिखा, 'उपचुनाव के दौरान पंजाबियों से किए गए हर एक वादे को हम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। संजीव अरोड़ा को बहुत-बहुत मुबारकबाद। साथ ही, इस जीत के लिए दिन-रात मेहनत करने वाली पूरी लीडरशिप और वॉलंटियर्स की टीम को भी बहुत-बहुत बधाई।' पार्टी की जीत पर आप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में सेमीफाइनल में शानदार जीत मिली है, अब फाइनल की बारी है।