डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: MLA Raman Arora Case- करप्शन के मामले में बुरी तरह से फंसे जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) को कपूरथला सैंट्रल जेल (Kapurthala Central Jail) की बजाए पंजाब की हाई सिक्योरिटी जेल नाभा (High Security Jail Nabha) भेजा गया है। विजीलैंस की रिमांड खत्म होते ही कोर्ट ने विधायक रमन अरोड़ा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल
भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार रमन अरोड़ा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज रिमांड खत्म होने पर रमन अरोड़ा को कोर्ट में पेश किया गया, जहां पर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आज विजीलैंस टीम जब विधायक रमन अरोड़ा को कपूरथला जेल पहुंची तो जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें वहां रखने से मना कर दिया गया।
[caption id="attachment_72357" align="aligncenter" width="800"]
Jalandhar AAP MLA Raman Arora Arrest[/caption]
हाई सिक्योरिटी जेल नाभा भेजा गया
इसके बाद अब रमन अरोड़ा को पंजाब
(Punjab)
की हाई सिक्योरिटी जेल नाभा भेजा गया है। वहीं विजीलैंस 40 दिनों के भीतर उसकी कस्टडी दोबारा ले सकती है। आपको बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रमन अरोड़ा को उनके आवास से गिरफ्तार किया था।
[caption id="attachment_72977" align="aligncenter" width="800"]
विजीलैंस की गिरफ्त में MLA रमन अरोड़ा[/caption]
जबरन वसूली का रैकेट चलाने का आरोप
उक्त गिरफ्तारी उस समय की गई जब दिन में उनके घर और दफ्तरों पर छापेमारी की गई। उन पर जालंधर नगर निगम में रिश्वतखोरी और जबरन वसूली का रैकेट चलाने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने ऐसी योजना बनाई जिसमें निवासियों को फर्जी नगर निगम नोटिस भेजे गए, जिसके बदले में रिश्वत मांगी।