डेली संवाद, जालंधर/लुधियाना।
Ludhiana By Election: लुधियाना पश्चिम (Ludhiana West) में आज हुए विधानसभा उप चुनाव के लिए आज मतदान का कार्य शांति पूर्वक संपन्न हो गया। इसके पश्चात पंजाब के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने कहा कि चुनाव दौरान लोगों के रुझान को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस उप चुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे।
आम आदमी पार्टी की ही जीत होगी
केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) कहा कि हमने चुनाव से पहले लोगों के साथ सारगर्भित बैठकें कर लोगों का रुझान जानने की कोशिश की थी जिसके आधार पर हम कह सकते हैं कि जालंधर उप चुनाव की तरह इस उप चुनाव में भी आम आदमी पार्टी की ही जीत होगी।
[caption id="attachment_22757" align="aligncenter" width="418"]
SANJEEV ARORA[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
श्री भगत ने कहा कि 2022 में जिस तरह पंजाब
(Punjab)
में आम आदमी पार्टी ने भारी बहुमत से सरकार बनाई है। उसी तरह 2027 में भी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में जो उन्नति तथा प्रगति पंजाब ने की है वह किसी से छिपी नहीं।
[caption id="attachment_74271" align="aligncenter" width="1200"]
Aam Aadmi Party[/caption]
2027 का चुनाव जीतेंगे
हमें पूर्ण विश्वास है हम लुधियाना पश्चिम का उपचुनाव तो जीतेंगे ही 2027 में एक बार फिर से प्रदेश में आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विकास हमारा मुद्दा नहीं है यह हमारी पार्टी की विचारधारा है। प्रदेश सरकार ने जनहित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित किया है जिससे पंजाब का हर नागरिक उत्साहित है।