Skip to content

Ludhiana By Election Result: लुधियाना उप चुनाव के पहले राउंड का आ गया नतीजा, संजीव अरोड़ा सबसे आगे

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Ludhiana By Election Result 2025 LIVE Update: पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को उपचुनाव जीतना अहम है। लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव के बाद आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। खालसा कॉलेज फॉर वूमन के ऑडिटोरियम में बने काउंटिंग सेंटर में सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने गए। [caption id="attachment_75696" align="aligncenter" width="1200"] Saneev Arora AAP Ludhiana Saneev Arora AAP Ludhiana[/caption]

संजीव अरोड़ा कर रहे हैं लीड

मतगणना 14 राउंड में होगी। इसके लिए 19 जून को वोटिंग हुई थी, जिसमें 51.33% मतदाताओं ने मतदान किया। पहले राउंड में AAP के उम्मीदवार संजीव को लीड मिली है। उन्हें 2895 वोट मिले। कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 1626, BJP के जीवन गुप्ता को 1177 और अकाली दल के परउपकार सिंह घुम्मन को 703 वोट मिले। लुधियाना (Ludhiana) वेस्ट हलके के उपचुनाव में अब EVM से वोट गिने जा रहे हैं। सुबह 9 बजे तक पहला रुझान आने की उम्मीद है। मतगणना 14 राउंड में होगी। इसके लिए 19 जून को वोटिंग हुई थी, जिसमें 51.33% मतदाताओं ने मतदान किया।

प्रत्याशियों ने मंदिर में मत्था टेका

काउंटिंग से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने संगला शिवालय मंदिर में परिवार के साथ माथा टेका। वहीं, भाजपा के जीवन गुप्ता ने श्री दुर्गा मंदिर में मत्था टेककर जीत के लिए अरदास किया। [caption id="attachment_75694" align="aligncenter" width="1200"] Saneev Arora AAP Ludhiana Saneev Arora AAP Ludhiana[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम कांग्रेस ने इसी सीट से 2 बार के विजेता पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, अकाली दल की तरफ से पर उपकार सिंह घुम्मन और भाजपा की टिकट पर जीवन गुप्ता ने चुनाव लड़ा है। [caption id="attachment_75222" align="aligncenter" width="1200"] Ludhiana By Poll News Ludhiana By Poll News[/caption]

गोगी की मौत के बाद उपचुनाव

इस लुधियाना वेस्ट सीट से 2022 में AAP के उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी जीते थे। हालांकि, कुछ महीने पहले उनकी गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद यहां उपचुनाव की घोषणा हुई। [caption id="attachment_75221" align="aligncenter" width="1200"] Ludhiana By Poll News Update Ludhiana By Poll News Update[/caption] मतगणना के दौरान सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए एडीसीपी डीके चौधरी ने कहा- मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। थ्री लेयर सुरक्षा है। केवल अधिकृत व्यक्ति ही मतगणना केंद्र में एंट्री कर सकेंगे। करीब 450 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।