Skip to content

Punjab News: पंजाब में AAP को बड़ा झटका, पूर्व महिला अध्यक्ष ने थामा अकाली दल का हाथ

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब (Punjab) की राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

पूर्व महिला विंग की अध्यक्ष अकाली दल में शामिल

मिली जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी ( AAP ) की पूर्व महिला विंग की अध्यक्ष प्रीति मल्होत्रा शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गई है। प्रीति मल्होत्रा को अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी में शामिल करवाया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम [caption id="attachment_74270" align="alignnone" width="1200"] पूर्व महिला अध्यक्ष प्रीति मल्होत्रा शिरोमणि अकाली दल में शामिल पूर्व महिला अध्यक्ष प्रीति मल्होत्रा शिरोमणि अकाली दल में शामिल[/caption] आपको बता दें कि हाल ही में आम आदमी पार्टी ने पंजाब की महिला विंग की अध्यक्ष प्रीति मल्होत्रा को पार्टी में पदाधिकारियों का कथित तौर पर विरोध करने और बगावती तेवर दिखाने के कारण उनके पद से हटा दिया था। उनके स्थान पर अमनदीप कौर को अध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था।