Skip to content

Punjab News: पूर्व पार्षद को लगी गोली, मौत; जाने पूरा मामला

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब के मोगा से पूर्व पार्षद को गोली लगने से मौत होने ही खबर सामने आ रही है। दरअसल, मोगा (Moga) के न्यू टाउन-8 इलाके में उस समय बड़ी घटना घटित हो गई जब पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम पुरी की अपने ही घर में 12 बोर की राइफल से गोली लगने से मौत हो गई। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम पुरी अपने कमरे में थे, जहां से अचानक गोली (Shot) चलने की आवाज आई। जब उनकी पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो पुरुषोत्तम पुरी पूरी तरह से खून से लथपथ थे। [caption id="attachment_71036" align="aligncenter" width="800"] Firing Firing[/caption]

12 बोर की राइफल को कब्जे में लिया

पत्नी ने शोर मचाया तो पड़ोसी भी मौके पर आ गए। इस घटना से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी साउथ के प्रभारी वरुण और सी.आई. स्टाफ के प्रभारी दलजीत बराड़ फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और 12 बोर की राइफल को भी कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव को सिविल अस्पताल मोगा में रखवा दिया गया है। नरोत्तमपुरी के भाई पुरुषोत्तम पुरी बसों के मालिक थे और शहर की निजी बस एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर जाने जाते थे। पुरुषोत्तम पुरी के बेटे रोहित पुरी उत्तर प्रदेश में जज हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुरुषोत्तम पुरी की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि यह हादसा है या फिर उनकी मौत के पीछे कोई और वजह है। यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा।