डेली संवाद, चंडीगढ़/लुधियाना।
Punjab News: Operation Sindoor Controversy- पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में हो रहे उपचुनाव में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर राजनीति शुरू हो गई है। ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर सभी दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सिंदूर घर-घर भेजने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री (CM) भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने भाजपा पर तंज कसा है। CM ने कहा- क्या यह वन नेशन-वन हसबैंड स्कीम है? सिंदूर का मजाक उड़ाया जा रहा है।
पंजाबी महिलाएं पीटेंगी
इससे पहले पंजाब कांग्रेस (Congress) प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Amarinder SIngh Warring) ने भी भाजपा (BJP) को घेरा था। उन्होंने कहा कि सिंदूर पर महिलाओं के पति का हक है। उन्होंने पंजाब भाजपा के नेताओं को सलाह दी कि घर-घर सिंदूर न भेजना, वर्ना पंजाबी महिलाएं उन्हें पीटेंगी।
[caption id="attachment_72693" align="aligncenter" width="800"]
Bhagwant Mann[/caption]
वन नेशन-वन हसबैंड स्कीम है?
पंजाब के CM भगवंत मान
(Bhagwant Mann)
कैबिनेट मीटिंग के बाद मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि बीजेपी नेता सिंदूर के नाम पर वोट मांग रहे हैं। इस पर CM मान ने कहा कि यह बहुत ही दुखदायी है। सिंदूर का मजाक उड़ाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल
सीएम भगवंत मान बोले- क्या आपने नहीं देखा? अब कह रहे हैं कि सिंदूर भेजेंगे घर-घर। जब आपके घर सिंदूर आएगा, तो आप क्या आप अपनी पत्नी को कहेंगे कि लो, मोदी के नाम का सिंदूर लगा लो? क्या यह वन नेशन-वन हसबैंड स्कीम है?
[caption id="attachment_50150" align="aligncenter" width="800"]
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग[/caption]
कांग्रेस बोली- सिंदूर लेकर गए तो महिलाएं पीटेगी
कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में क्या हुआ, सब जानते है। हम अपनी भारतीय सेना काे सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले अब सिंदूर लेकर लोगों के घर-घर न चले जाए। ये पंजाब की औरतें हैं, बीजेपी वालों को पीटेंगी। सिंदूर पर केवल महिला के पति का हक है।
उन्होंने कहा- महिलाएं केवल अपने पति की लंबी उम्र के लिए सिंदूर लगाती हैं। बिट्टू जी (केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू), ध्यान रखो। सिंदूर के नाम पर जाखड़ साहब और बिट्टू साहब दुकानदारी चलाना चाहते हैं। लोग उन्हें नंगे पांव मोड़ेंगे।