Skip to content

Punjab News: महिला विंग को मिला नया स्टेट प्रधान, AAP ने इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी ( AAP ) ने अमनदीप कौर को महिला विंग का स्टेट प्रधान नियुक्त किया है। जबकि प्रीति मल्होत्रा को इस पद से हटा दिया गया है। वह अपनी पार्टी के खिलाफ धरने पर बैठी हुई हैं। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर इसे साल 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी से ही जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी अब किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त देने की मूड में नहीं है। इससे पहले भी पार्टी ने कई पदों नियुक्तियां की थी। [caption id="attachment_73087" align="alignnone" width="1127"] Punjab AAP made Amandeep the head of women's wing Punjab AAP made Amandeep the head of women's wing[/caption]

बाहरी लोगों को दी जा रही है कमान

दरअसल, आज पटियाला में आम आदमी पार्टी के वर्करों ने धरना दिया था। इस धरने की अगुआई प्रीति मल्होत्रा कर रही थीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि पार्टी में बाहरी लोगों को कमान दी जा रही है। उनका कहना था कि यह सांकेतिक धरना है। इसके बाद पूरे पंजाब में धरने होंगे, जबकि स्थानीय वर्करों की अनदेखी हो रही है। दूसरा आरोप यह भी है कि वह पूरे पंजाब से लोगों को जोड़ नहीं पा रही थीं। वहीं, 2027 में पार्टी किसी तरह की ढील नहीं देना चाहती है। इसके बाद पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया है।