Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवा,द चंडीगढ़। Punjab Weather Update: उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ( IMD ) ने इस संबंध में कई राज्यों में एडवाइजरी भी जारी की है।

कई राज्यों में मौसम बदलने वाला

विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है, लेकिन उसके बाद बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। यह भी पढ़ें: जालंधर में बड़े स्तर पर हो रही GST बोगस बिलिंग, CA गुरसेवक की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम मौसम विभग के मुताबिक पंजाब में 14 जून को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 10 जून को कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 11 जून से बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी।

11 जून से बारिश का दौर शुरू

आज और कल के दिनों में काफी गर्मी को देखने को मिलेगी। इसके बाद 11 जून से विभिन्न जिलों में बादलों की सक्रियता देखने को मिलेगी और बारिश का दौर भी शुरू हो जाएगा। इस दौरान तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी। [caption id="attachment_66306" align="alignnone" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] बता दें कि पंजाब समेत उत्तर भारत में गर्मी फिर बढ़ने लगी है। रविवार को दिन में राज्य के सभी जिलों में लू जैसी स्थिति बनी रही। शाम को भी गर्म हवाएं परेशान करती रहीं। बठिंडा 44.8 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।