Skip to content

Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी 55 साल के हुए, मिला नया बंगला, PM मोदी ने दी बधाई

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Rahul Gandhi Birthday: कांग्रेस (Congress) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का आज 55वां जन्मदिन है। कांग्रेस पूरे देश भर में जन्मदिन धूमधाम से मना रही है। राहुल (Rahul Gandhi) मौजूदा समय में देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख चेहरे हैं।

पीएम मोदी ने दी बधाई

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  ने भी राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) को जन्मदिन की बधाई दी है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उनकी लंबी उम्र की कामना की है। पीएम मोदी (P)  ने एक्स पर लिखा, "लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।" [caption id="attachment_75330" align="aligncenter" width="1200"] PM Narendra Modi and Rahul Gandhi PM Narendra Modi and Rahul Gandhi[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम वहीं आज ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सुनहरी बाग रोड में बने टाइप‑8 बंगले में शिफ्ट हुए हैं। यह बंगला उन्हें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते आवंटित किया गया है। संसदीय आवास समिति ने उन्हें 5 सुनहरी बाग रोड, 7 मोतीलाल नेहरू मार्ग और 3 कृष्णा मेनन मार्ग बंगले का ऑप्शन दिया था। इसमें से राहुल ने सुनहरी बाग को चुना। [caption id="attachment_75312" align="alignnone" width="1200"] राहुल गांधी को मिला यह बंगला राहुल गांधी को मिला यह बंगला[/caption] बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बड़े संतान हैं। वर्तमान में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद हैं।

2004 में राजनीतिक करियर की शुरुआत

[caption id="attachment_75314" align="alignnone" width="1200"] Rahul Gandhi Birthday Rahul Gandhi Birthday[/caption] साल 2004 में राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वह पहली बार अपने पिता की पारंपरिक सीट उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद वह 2009 और 2014 में भी अमेठी से जीतकर संसद पहुंचे।

2007 में कांग्रेस का महासचिव नियुक्त

2007 में उन्हें कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया और फिर 2013 में वो कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने। 2017 में राहुल गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का भार सौंपा गया, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया था।