Skip to content

Sidhu Moose Wala Documentary: आज सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन, परिवार की नामंजूरी के बावजूद BBC ने रिलीज की डॉक्यूमेंट्री

Sidhu Moose Wala Documentary: आज सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन, परिवार की नामंजूरी के बावजूद BBC ने रिलीज की डॉक्यूमेंट्री
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मानसा। Sidhu Moose Wala Documentary: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ( Sidhu Moose Wala ) का आज (11 जून) 32वां बर्थडे है। इस मौके पर सिद्धू की 3 गानों की एल्बम "मूस प्रिंट" रिलीज हुई है। इसमें 3 गाने हैं, जिनमें 0008, नील और टेक नोट्स शामिल हैं।

डॉक्यूमेंट्री को बिना इजाजत किया रिलीज

वही बीबीसी (BBC) वर्ल्ड सर्विस ने सिंगर पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री के दो पार्ट्स को बिना इजाजत के रिलीज कर दिया है। जबकि उनके पिता ने पंजाब के मानसा कोर्ट में इसकी स्क्रीनिंग पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम कोर्ट इस याचिका पर 12 जून को सुनवाई करने वाला था। लेकिन उससे पहले ही इसे रिलीज कर दिया गया। मूसेवाला परिवार ने इस पर आपत्ती जताई थी और शिकायतों के बावजूद, बीबीसी ने ये डॉक्यूमेंट्री रिलीज कर दी। [caption id="attachment_53069" align="alignnone" width="800"] Sidhu Moosewala Sidhu Moosewala[/caption] फिल्म में मूसेवाला के कुछ पुराने दोस्तों, पत्रकारों और पंजाब और दिल्ली के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का इंटरव्यू शामिल हैं। इसमें गैंगस्टर गोल्डी बरार का एक ऑडियो इंटरव्यू भी शामिल है, जिस पर 29 मई, 2022 को मानसा जिले के जवाहर के गांव में मूस वाला की हत्या की साजिश रचने का आरोप है।

डीजीपी को लिखा था पत्र

बीबीसी ने बुधवार शाम को मुंबई के एक सिनेमा हॉल में यह डॉक्यूमेंट्री दिखाने की योजना बनाई थी। लेकिन विवाद के बाद उसने इसे यूट्यूब पर रिलीज करने का विकल्प चुना। पिता बलकौर सिंह ने मुंबई में डॉक्‍यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकने के लिए महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को एक पत्र भी लिखा था।