Skip to content

Weather Update: पंजाब में अलर्ट जारी, तापमान 47 डिग्री पार, जाने कब होगी बारिश

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update Punjab: पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 5.4 डिग्री ज्यादा है। बठिंडा (Bathinda) देश में सबसे गर्म रहा है। यहां 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

तापमान 43 डिग्री से ऊपर

पंजाब के ज्यादातर शहरों का तापमान 43 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। आज 18 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। रात में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है। यह स्थिति 12 जून तक बनी रह सकती है, जिसके बाद बारिश की उम्मीद है। [caption id="attachment_52909" align="aligncenter" width="800"] weather update weather update[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम गौरतलब है कि इतनी भीषण गर्मी 13 साल बाद पड़ रही है। इससे पहले 1 जून 2012 को अमृतसर में 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं चंडीगढ़ का तापमान भी 44 डिग्री पर पहुंच गया है। इसके साथ ही राज्य में बिजली की मांग भी बढ़कर 16,249 मेगावाट हो गई है।

मौसम की स्थिति

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक आज अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा, फाजिल्का, मुक्तसर और मानसा में लू चलेगी। वहीं, रातें भी गर्म रहेंगी। इसके अलावा, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मोगा, संगरूर, पटियाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में भी लू चलने की संभावना है।