डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update:
इन दिनों दिल्ली (Delhi) वालों की निगाहें आसमान पर टिकी हैं। पिछले तीन दिनों से आसमान बादलों से घिरा हुआ है, लेकिन मानसून अभी भी दूर है।
फिलहाल मानसून की गति धीमी
मौसम विभाग (
IMD
) के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में फिलहाल मानसून की गति धीमी है, लेकिन अब मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव संभव है। दिल्ली से लगभग 2 किमी दक्षिण में पूर्व-पश्चिम मौसमी गर्त के कारण दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाएं लगातार शहर की ओर बह रही थीं।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
इससे वातावरण में नमी बनी रही और बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में हल्की से बहुत हल्की बारिश भी हुई। आईएमडी के अनुसार अगले 3-4 दिनों में यह एंटीसाइक्लोनिक रिज कमजोर पड़ने वाला है और ट्रफ लाइन उत्तर की ओर बढ़ सकती है, जिससे मानसून दिल्ली की ओर तेजी से बढ़ सकता है।
[caption id="attachment_74105" align="alignnone" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
हाई अलर्ट जारी
विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। बता दे कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कई हिस्सों में पहुंच चुका है। अगले 36 घंटों में इसके दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान की ओर बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।