Skip to content

Anmol Gagan Mann: पंजाब में AAP के MLA ने दिया इस्तीफा, राजनीति छोड़ने का किया ऐलान

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Anmol Gagan Mann: AAP MLA in Punjab resigns News - पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के खरड़ विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने पार्टी और MLA पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंत्री पद भी वापस ले लिया था। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) ने इस्तीफा दे दिया है। इससे अब सियासी गलियारे में बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) ने सोशल मीडिया में लिखा कि वे अब सियासत छोड़ रही हैं। उनका राजनीति से दिल भर गया है। [caption id="attachment_78772" align="aligncenter" width="963"] Anmol Gagan Mann Anmol Gagan Mann[/caption]  

रणजीत सिंह गिल को हराया

आपको बता दें कि खरड़ हलके के अकाली दल के प्रभारी रणजीत सिंह गिल ने पिछले दिनों अकाली दल छोड़ दिया है। कयास लगाया जा रहा है कि रणजीत सिंह गिल आम आदमी पार्टी ज्वाइन करेंगे। साल 2022 के चुनाव में अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) ने अकाली दल के प्रत्याशी रहे रणजीत सिंह गिल को ही हराया था। इसके बाद अनमोल गगन मान द्वारा यह फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

मेरा दिल भारी है

अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) ने X पर लिखा- 'मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। स्पीकर से अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।' [caption id="attachment_78762" align="aligncenter" width="1200"] Anmol Gagan Mann Anmol Gagan Mann[/caption]

पंजाब की फेमस सिंगर हैं अनमोल

आपको बता दें कि अनमोल गगन मान का पंजाबी गायिका से मंत्री तक का सफर काफी दिलचस्प है। उन्होंने साल 2020 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। इसके बाद से उन्होंने खरड़ हलके में ताकत लगा दी। नतीजा यह हुआ कि उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के प्रत्यशी रणजीत सिंह गिल को करीब 37718 मतों से हराया।