Skip to content

Jalandhar News: डीसी ने लड़कियों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम, अधिकारियों को दिए निर्देश

Jalandhar News: डीसी ने लड़कियों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम, अधिकारियों को दिए निर्देश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल करते हुए, जिला प्रशासन ने जालंधर (Jalandhar) में लड़कियों के लिए आत्म-रक्षा के नए बैच और निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं शुरू करने की योजना तैयार की है।

कोचिंग कक्षाओं के नए बैच शुरू

समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि अन्य पहलों के अलावा, जालंधर ( Jalandhar ) प्रशासन लड़कियों के लिए आत्म-रक्षा प्रशिक्षण और कोचिंग कक्षाओं के नए बैच शुरू करेगा।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

डा.अग्रवाल ने लड़कियों में आत्म-रक्षा एंव आत्म-विश्वास के महत्व पर ज़ोर दिया, जिसके तहत जिला प्रशासन द्वारा यह प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान, आत्म-रक्षा के लिए आवश्यक तकनीकें सिखाई जाएंगी, जिससे छात्राएं सुरक्षित रह सकेंगी और किसी भी स्थिति में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दे सकेंगी। डिप्टी कमिश्नर ने 12वीं कक्षा के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लड़कियों के लिए निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं शुरू करने को भी कहा। [caption id="attachment_75034" align="alignnone" width="1200"] DC Himanshu Aggarwal DC Himanshu Aggarwal[/caption]

नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी

डा.हिमांशु अग्रवाल ने लड़कियों के कल्याण और विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इससे पहले प्रशासन ने शाहकोट ब्लॉक के 30 गाँवों में एनीमिया की रोकथाम के लिए लड़कियों में हीमोग्लोबिन की जाँच के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया था, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। डिप्टी कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि लड़कियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।