Skip to content

Weather Rainfall Update: उत्तराखंड में फिर फटा बादल, बह गए गांव, वाराणसी में गंगा उफान पर, सभी घाट डूबे

Weather Rainfall Update: उत्तराखंड में फिर फटा बादल, बह गए गांव, वाराणसी में गंगा उफान पर, सभी घाट डूबे
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Rainfall Update News: देश के कई राज्यों में मूसलधारा बारिश ने भारी तबाही मचाई है। पहाड़ी राज्यों में लैंड स्लाइड (Land Slide) और बादल फटने की घटना से कई लोगों के मौत हुई है। उत्तराखंड (Uttarakhand) में मानसून (Monsoon) जमकर बरस रहा है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली (Chamoli) जिले के नंदप्रयाग (Nandpryag) घाट के पास मुख गांव में बादल फटने से तबाही मच गई। SDRF ने बताया कि जनहानि की सूचना नहीं है। सर्च जारी है। अगले चार दिन राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है। [caption id="attachment_76939" align="aligncenter" width="1200"] Uttarakhand Landslide News Uttarakhand Landslide News[/caption]

मध्य प्रदेश में बाढ़

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मंडला, डिंडौरी, श्योपुर, शहडोल, उमरिया जिले बाढ़ की चपेट में हैं। नर्मदा और दूसरी नदियां उफान पर हैं। छतरपुर के बान सुजारा डैम के 12 गेट खोले गए, दमोह में सतधरू-साजली बांध के 3-3 गेट खोले घए। जबलपुर में बरगी डैम के 17 गेट खोले गए। [caption id="attachment_77249" align="aligncenter" width="1200"] Heavy Rainfall In Madhya Pradesh Heavy Rainfall In Madhya Pradesh[/caption]

वाराणसी के घाट में गंगा में डूबे

उत्तर प्रदेश (UP ) में वाराणसी (Varanasi) में गंगा का जलस्तर 62.58 मीटर पहुंचा है। वॉर्निंग लेवल 70.26 है। 20 से ज्यादा घाट नदी में डूबे हैं। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती का स्थान बदला गया है। असी घाट पर भी आरती स्थल पर गंगा का पानी पहुंचा है। [caption id="attachment_73391" align="aligncenter" width="1200"] Heavy Rainfall Alert Heavy Rainfall Alert[/caption]

राजस्थान में जोरदार बारिश

राजस्थान (Rajasthan) में मानसून इस साल जमकर मेहरबान है। अब तक सामान्य से करीब 121 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। सामान्य रूप से एवरेज 84mm बारिश होनी चाहिए थी, 186mm दर्ज की गई है। बुधवार को भी मौसम विभाग ने 25 जिलों में बारिश का अलर्ट दिया है।