डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News:
पंजाब भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू (Sushil Kumar Rinku) का एक और प्रयास रंग लाया है। रिंकू की मांग पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रैस को जालंधर कैंट स्टेशन पर रुकने की मंजूरी दे दी है।
मुलाक़ात कर सौंपा था मांग पत्र
आपको बता दें कि बीते दिनों पूर्व सांसद सुशील रिंकू (
Sushil Kumar Rinku
) ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली (Delhi) में मुलाक़ात कर मांग पत्र सौंपा था। रिंकू ने रेल मंत्री से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रैस (Vande Bharat Express) को जालंधर कैंट स्टेशन रुकने की मांग की थी।
[caption id="attachment_77798" align="alignnone" width="1200"]
Vande Bharat Express[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
बता दे कि लंबे समय से जालंधर, होशियारपुर, नकोदर, कपूरथला सहित आस-पास के जिलों के श्रद्धालु यह मांग कर रहे थे कि श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन हेतु उन्हें दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रैस का सीधा लाभ मिल सके। वहीं यह मांग उनकी पूरी हो गई है।
ट्रेन के समय में बदलाव
रेलवे द्वारा जारी किए गए पत्र संख्या 701 के अनुसार गाडी संख्या 22439 (नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा) अब जालंधर कैंट स्टेशन पर सुबह 10.04 बजे पहुंचेगी और 10.06 बजे रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 22440 (कटरा से नई दिल्ली) शाम 6.51 बजे जालंधर कैंट पहुंचेगी और 6.53 बजे रवाना होगी। हालांकि जालंधर कैंट पर ठहराव देने के कारण ट्रेन के समय में कुछ बदलाव किया गया है।
[caption id="attachment_73558" align="alignnone" width="1200"]
Sushil Rinku BJP Punjab[/caption]
गाड़ी संख्या 22439 अब जम्मू डिवीजन के भोगपुर स्टेशन पर 5 मिनट देरी से पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 22440 अंबाला डिवीजन के साहनेवाल स्टेशन पर 5 मिनट की देरी से पहुंचेगी। इस बदलाव के चलते अब जम्मू और अंबाला डिवीजनों को इन ट्रेनों की समय-सारिणी में मामूली बदलाव करना पड़ेगा।
यात्रियों को मिलेगी बड़ी सहूलियत
इस फैसले से ना केवल जालंधर बल्कि आस-पास के इलाकों के श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। अब वे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कम समय में और अधिक आरामदायक यात्रा कर सकेंगे।
कुछ दिन पहले रखी थी मांग
बता दे कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष पहले भी ये मुद्दा उठाया गया था और उनसे वंदे भारत एक्सप्रैस को जालंधर कैंट स्टेशन पर रुकने की मांग की थी लेकिन बीती 3 जुलाई को सुशील रिंकू ने रेल मंत्री से दोबारा मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा था जिसके चलते अब उनकी मांग मान ली गई है।