Skip to content

Aaj ka Panchang: आज है गुरु पूर्णिमा, स्नान के बाद करें दान, सभी कष्ट होंगे दूर, जाने पंचांग

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 10 July 2025: आज 10 जुलाई 2025 की तारीख है, गुरुवार (Thursday) का दिन है। आज यानी 10 जुलाई को आषाढ़ माह की पूर्णिमा ( Guru Purnima 2025 Date) तिथि है। इसे आषाढ़ पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने का खास महत्व है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

गुरु पूर्णिमा के पर्व महर्षि वेदव्यास के सम्मान मनाई जाती है, क्योंकि इस दिन महर्षि वेदव्यास का अवतार हुआ था। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन कई योग बन रहे हैं। ऐसे में आईए जानते हैं पंचांग (Aaj ka Panchang 10 July 2025) और शुभ योग के बारे में। [caption id="attachment_77572" align="aligncenter" width="1200"] guru purnima 2025 guru purnima 2025[/caption]

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)

  • तिथि: शुक्ल पूर्णिमा
  • मास पूर्णिमांत: आषाढ़
  • दिन: गुरुवार
  • संवत्: 2082
  • तिथि: 11 जुलाई पूर्णिमा प्रात: 02 बजकर 06 मिनट तक
  • योग: इंद्र रात्रि 09 बजकर 38 मिनट तक
  • करण: विष्टि दोपहर 01 बजकर 55 मिनट तक
  • करण: 11 जुलाई बव प्रात: 02 बजकर 06 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 31 मिनट पर
  • सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 22 मिनट पर
  • चंद्रोदय: शाम 07 बजकर 20 मिनट पर
  • चन्द्रास्त: कोई नहीं
  • सूर्य राशि: मिथुन
  • चंद्र राशि: धनु
  • पक्ष: शुक्ल
[caption id="attachment_77573" align="aligncenter" width="1200"] guru purnima guru purnima[/caption]

शुभ समय

अभिजीत: प्रात: 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक अमृत काल: 11 जुलाई को प्रात: 12बजकर 55 बजे से प्रात: 02 बजकर 35 मिनट तक

अशुभ समय

गुलिक काल: प्रात: 08 बजकर 59 बजे से प्रात: 10 मिनट 43 बजे तक यमगंड: प्रात: 05 बजकर 31 बजे से प्रात: 07:15 मिनट तक राहु काल: दोपहर 02 बजकर 10 बजे से दोपहर 03 मिनट 54 बजे तक