Skip to content

Encounter In Punjab: पंजाब में एनकाउंटर, चली ताबड़तोड़ गोलियां; एक घायल

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, कपूरथला। Encounter In Punjab: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई है। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है।

एक बदमाश घायल

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के कपूरथला ( Kapurthala ) के ढिलवां इलाके में दो बदमाशों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए गोलियां चलाई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ है। [caption id="attachment_77768" align="alignnone" width="1200"] Encounter In Kapurthala Encounter In Kapurthala[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम बताया जा रहा है कि सूत्रों के अनुसार बीते दिन कपूरथला पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने ढिलवां क्षेत्र में पुलिस टीम आरोपियों को लेकर शुक्रवार सुबह पहुंची थी।

पुलिस ने रोकने के लिए किया फायर

इसी दौरान बदमाश पुलिस को चकमा देकर जब भागने लगे तो पुलिस ने उनको रोकने के लिए फायर किया। जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरे को भी पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।