डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: FIR registered against two cabinet ministers of Punjab - पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में दो कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। ये एफआईआर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की शिकायत पर दर्ज की गई है।
दो कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ FIR
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (
Punjab
) के दो कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
[caption id="attachment_77753" align="aligncenter" width="1200"]
Partap Singh Bajwa[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
बता दें कि यह शिकायत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पंजाब विधानसभा में विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा दर्ज करवाई गई थी। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने जानबूझकर उनकी आधिकारिक वीडियो के साथ छेड़छाड़ की है।
[caption id="attachment_77700" align="aligncenter" width="1200"]
Aman Arora, Minister of New & Renewable Energy Sources, Punjab[/caption]
वीडियो को किया एडिट
बाजवा ने बताया कि उन्होंने विधायक गनीव कौर मजीठिया के सरकारी निवास पर विजिलेंस द्वारा की गई रेड के संबंध में बयान दिया था, लेकिन 'आप' नेताओं ने गनीव कौर का नाम एडिट कर दिया और वीडियो को इस तरह से पेश किया मानो जैसे उन्होंने मजीठिया के खिलाफ की गई कार्रवाई का विरोध किया हों।