डेली संवाद, जालंधर।
Holiday News: देश में मुहर्रम 6 या 7 जुलाई को मनाया जाएगा, इस प्रश्न का जवाब अब आ गया है। जी हां, इसका जवाब चांद दिखाई देने पर निर्भर था। मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है और इस्लामी नए साल की शुरुआत है। यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, खासकर शिया मुसलमानों के लिए।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
मुहर्रम की छुट्टियां चांद दिखने पर निर्भर करती हैं और अगर चांद नहीं दिखता है तो महीने को एक दिन के लिए बढ़ाया जा सकता है। महर्रम के दिन सरकारी छुट्टी की घोषणा होती है। इस का सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं।
[caption id="attachment_6795" align="aligncenter" width="800"]
Holiday News[/caption]
छुट्टी को लेकर यह फैसला
गर्मियों की छुट्टियों के बाद पंजाब भर में स्कूल खुल गए हैं। वहीं इसी बीच पंजाब के स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में 7 जुलाई की छुट्टी को लेकर संशय बना हुआ है। आपको बता दें कि मुहर्रम के चलते छुट्टी घोषित की गई है पर ये छुट्टी चांद दिखने के आधार पर 6 या 7 जुलाई को पड़ेगी। आपको बता दें कि अगर 6 जुलाई को चांद नहीं दिखता तो 7 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
[caption id="attachment_75034" align="aligncenter" width="1200"]
DC Himanshu Aggarwal[/caption]
डीसी के आदेश का इंतजार
आपको बता दें कि पंजाब में
मुहर्रम (Muharram 2025)
पर आरक्षित अवकाश रखा गया है और अगर चांद सोमवार 7 जुलाई को दिखता है तो जिलों के DC के आदेशों के बाद 7 जुलाई को छुट्टी घोषित की जा सकती है। इसे लेकर जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल के फैसले का इंतजार बाकी है।