Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में AAP नेता पर हमला, मारपीट में जख्मी, कांग्रेस के पार्षद पर लगा गंभीर आरोप

Jalandhar News: जालंधर में AAP नेता पर हमला, मारपीट में जख्मी, कांग्रेस के पार्षद पर लगा गंभीर आरोप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में AAP के युवा नेता और कौंसलर चुनाव के प्रत्याशी निखिल अरोड़ा (Nikhil Arora) के साथ मारपीट हुई है। निखिल अरोड़ा का आरोप है कि एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, वहां कांग्रेस के पार्षद गुरविंदर सिंह बंटी नीलकंठ (Gurvinder Singh Banti Neelkanth) ने उन पर हमला कर दिया। जिससे उन्हें कई जगह चोटें लगी हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम को लंदन कार्निवाल के आयोजकों ने लगाई 22 लाख रुपए की चपत!

जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी (AAP) जालंधर (Jalandhar) के नेता और कौंसलर चुनाव हारे प्रत्याशी निखिल अरोड़ा एक रस्म किरया में शामिल होने के लिए गए थे। वहां कांग्रेस के पार्षद गुरविंदर सिंह बंटी नीलकंठ भी थे। कांग्रेस के पार्षद बंटी नीलकंठ ने ही AAP के निखिल अरोड़ा को चुनाव हराया था। तब से दोनों में रंजिश रहती है।

बंटी नीलकंठ ने पीटा - निखिल

AAP नेता निखिल अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि रस्म किरया के दौरान कांग्रेस पार्षद गुरविंदर सिंह बंटी नीलकंठ ने उनके साथ मारपीट की। बंटी नीलकंठ ने निखिल को गालियां निकाली और मेज पर पड़े स्पून से हमला कर दिया। जिससे निखिल को चोटें लगी हैं।

निखिल ने मारपीट की - बंटी

वहीं, कांग्रेस पार्षद गुरविंदर सिंह बंटी नीलकंठ ने भी निखिल पर मारपीट का आरोप लगाया है। बंटी नीलकंठ का आरोप है कि उनसे मारपीट की गई और चेन तोड़ दी गई। मारपीट के बाद दोनों लोगों ने सिविल अस्पताल में मेडिकल भी करवाया है।