डेली संवाद. अबोहर। Punjab News: पंजाब (Punjab) के जिला अबोहर (Abohar) में फैशन डिजाइनर और कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।
लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
अब इस मामले गैंगस्टरों की एंट्री हो चुकी है। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। इसी को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोर्ट की है आरजू बिश्नोई के नाम से सामने आई पोस्ट में लिखा- ‘ये जो न्यू वियरवेल अबोहर की हत्या हुई है। उसकी जिम्मेवारी मैं गोल्डी ढिल्लों, आरजू बिश्नोई और शुभम लोनकर महाराष्ट्र लेते हैं।’
यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित
उन्होंने आगे लिखा कि ‘इसको हमने कॉल किया था कोई मैटर को लेकर। इसने पहचानने से मना कर दिया तो इसको यह बताने के लिए हमने ठोक दिया कि पता चल जाए हम कौन हैं। ये हमारे दुश्मनों को सपोर्ट करता था। जो भी हमारे खिलाफ जाएगा, उसको मिट्टी में मिला देंगे। जो हम करते हैं, उसकी जिम्मेवारी लेते हैं। चाहे किसी की 302 हो, चाहे 307। हम जो करते हैं, उसी की जिम्मेवारी लेते हैं। देखते रहो फर्जी बदमाशों के दांतों नीचे उंगलियां रखवा देंगे।’

बता दे कि आज अबोहर में फैशन डिजाइनर और बड़े कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उनके शोरूम न्यू वियरवेल के बाहर गाड़ी से उतरते ही बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।








