Skip to content

Punjab Weather: पंजाब के 14 जिलों में अलर्ट जारी, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी

Punjab Weather: पंजाब के 14 जिलों में अलर्ट जारी, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather News Update: देश भर में मानसून सक्रिय है। पंजाब (Punjab) में भी मानसून (Monsoon) ने जमकर बारिश की है। पंजाब में मानसून का तीसरा दौर आज खत्म हो रहा है। आज पंजाब (Punjab) के 14 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

मौसम विभाग ने सुबह 19 जिलों के लिए फ्लैश अलर्ट जारी कर दिया है। आज के बाद, अगले 5 दिन ना तो कोई अलर्ट है ना ही बारिश के आसार दिख रहे हैं। जिसके चलते अब तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लेकिन ऊमस को अधिक परेशान करेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी तक 103.4 मिमी मानसून पंजाब में बरसा है, जो सामान्य से अधिक है। [caption id="attachment_73391" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार मानसा, बरनाला, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, तरनतारन, फाजिल्का, चंडीगढ़, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर और पठानकोट 9.30 बजे तक फ्लैश अलर्ट जारी किया गया है। [caption id="attachment_74961" align="aligncenter" width="1200"] Monsoon Weather Alert Monsoon Weather Alert[/caption]

इन जिलों में बारिश

इसके अलावा पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर में आज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।