Skip to content

Punjab News: पंजाब में एनकाउंटर, कुख्यात आतंकी के 3 गुर्गों को लगी गोली

DGP Gaurav Yadav
DGP Gaurav Yadav
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: Punjabi Actress Tania Father Fired News - पंजाब पुलिस और कुख्यात आतंकी के गुर्गों के बीच आज एनकाउंटर (Encounter) हो गया। मुठभेड़ के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई, तीन बदमाशों को गोली लगी है। घायल अवस्था में तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक पंजाबी अभिनेत्री तानिया कंबोज (Punjabi Actress Tania) के पिता डा. अनिल जीत सिंह कंबोज पर हुए हमले के मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस (Punjab Police) और बदमाशों में एनकाउंटर हुआ है। मुठभेड़ में कुख्यात आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लांडा हरिके के 3 गुर्गे घायल हुए हैं। [caption id="attachment_77115" align="aligncenter" width="1200"] Punjabi actress tania father shot Punjabi actress tania father shot[/caption]

तीनों शूटर घायल

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आतंकी नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें गोली लगने से तीनों शूटर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है। अधिकारियों ने दावा किया है कि इस कार्रवाई से टारगेट किलिंग की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है। यह हमला दिनदहाड़े किया गया था, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। [caption id="attachment_77104" align="aligncenter" width="1200"] Actress Tania Father Shot Actress Tania Father Shot[/caption]

क्लीनिक में घुसकर मारी थी गोली

आपको बता दें कि पंजाब (Punjab) के मोगा जिले के कोट ईसे खां में 4 जुलाई को क्लीनिक में दवाई लेने आए युवकों ने डॉक्टर अनिल जीत कंबोज को गोली मारी गई थी। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हमले के बाद से पुलिस पर भी केस का दबाव बढ़ता जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर तीन आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान गुरलाल, खुशप्रीत और गुरमन के रूप में हुई है। वे तरनतारन के रहने वाले हैं। डीजीपी गौरव यादव ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी है।

आरोपियों से हथियार बरामद

पुलिस को आरोपियों से 2 पिस्टल (.30 बोर) के साथ 10 कारतूस, 1 पिस्टल (.32 बोर) के साथ 3 कारतूस व 1 कार बरामद हुई है। फतेहगढ़ पंजटूर पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है ताकि इस मॉड्यूल के आगे और पीछे के लिंक का पता लगाया जा सके। सूत्रों से पता चला है कि तान्या के पिता को पहले मार्च तक पुलिस सिक्योरिटी भी मिली हुई थी। वहीं, पता चला है कि उन्हें पहले धमकियां भी आई थी। इसके बाद बदमाशों ने उन पर फायरिंग की थी।